सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

अग्निशिखा का आदिवासी बच्चों में चित्रकला प्रतियोगिता एवं अन्न वस्त्र वितरण

आदिवासियों के बीच आनन्द एवं वस्त्र दान करते हुए अलका पाण्डेय जी एवं उनके पौत्र



संस्था अध्यक्ष अलका पाण्डेय जी आदिवासियों को सहयोगियों के साथ अन्न व वस्त्र दान करते हुए 

नवी मुम्बई, सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा 9 मार्च 2020 को पाल घर जनपद के कंचाड तालुक़ा में आदिवासी बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विजेताओं सहित प्रतिभागी बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप ज्योमेट्री बॉक्स एवं चॉकलेट एवं बिस्किट बांटे गये। कुछ बच्चों को वस्त्र भी प्रदान किये गए। साथ ही आसपास के गरीब आदिवासी परिवारों को अन्नदान के साथ  वस्त्र दान किये गए।  पहले सत्र में हुई आदिवासी बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में ६० बच्चों ने भाग लिया था। सभी प्रतिभागी बच्चों को चित्रकारी करने वाली किताब,कलर स्केच पेन दिए गए थे। संस्था अध्यक्ष अलका पाण्डेय के नेतृत्व में रजनी कलोसे जी ने यह काम बहुत मन लगा कर किया।
दूसरे सत्र में बुजुर्ग आदिवासी महिलाओं व पुरुषों को 
कम्बल , साड़ियाँ , आटा , चावल ,तेल , दाल , पोहे , खिचड़ी , नमक , शक्कर , चाय पत्ती , पापड़ , अचार , नमक तथा बड़ों को व बच्चों को मैगी ,बिस्कुट , चाकलेट का वितरण किया 
सभी गाँव के लोगों ने अग्निशिखा मंच को बहुत बहुत आशीष ।दिया 
तीसरे सत्र में काव्य पाठ हुआ। काव्य पाठ का संचालन त्रिलोचन सिंह अरोड़ा ने किया
कवि पवन तिवारी जी ने गजल , कविता सुना कर बहुत तालियाँ बटोरी। सभी गाँव वाले कविता का आन्नद ले रहे थे । अलका पाण्डेय , हेमलता मानवी , नीरजा ठाकुर ,वनिता राजे जी , रजनी कोलसे, प्रज्वल  वागदरी, जी ने, कविता सुनाई।अलका पाण्डेय ने आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि मेरी प्रेरणा स्तोत्र आदरणीय अनईता मेहरा जी हैं।जो इस कार्य में हमेशा सहयोग करती हैं। अभिनेत्री ख़ुशबू कमल, राज मिर्ज़ापुरी , पदमा तिवारी , रजनी कलोसे, हेमलता मानवी, नीरजा ठाकुर न वनिता राजे, राजेश अग्रवाल , राम मनोहर वर्मा सबका में हृदय से धन्यवाद करती हूँ ।
जिन्होंने इस कार्य में मुझे सहयोग किया । कुछ आ नहीं पाये कुछ साथ आकर सहयोग किये। सबका आभार प्रकट करती हूँ  व आशा करती हूँ भविष्य में वो मुझे इसी तरह  सहयोग करते रहेंगे।

अग्निशिखा का आदिवासी बच्चों में चित्रकला प्रतियोगिता एवं अन्न वस्त्र वितरण

आदिवासियों के बीच आनन्द एवं वस्त्र दान करते हुए अलका पाण्डेय जी एवं उनके पौत्र संस्था अध्यक्ष अलका पाण्डेय जी आदिवासियों को सहयो...

विश्व रिकार्ड बना रहा अग्निशिखा का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव